बसहिया गांव में जलभरी के साथ 24 घंटे का अखंड अष्टयाम शुरू
छपरा, जून 19 -- पानापुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मड़वा बसहिया स्थित बरकुरवा गाछी के देवी स्थान परिसर में शुक्रवार को जलभरी के साथ 24 घंटे का अखंड अष्टयाम शुरू हो गया। कलश यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही पूजा स्थल पर एकत्रित होने लगे थे।
कलश यात्रा का आयोजन रंग-बिरंगे परिधानों में सजे श्रद्धालु माथे पर कलश धारण कर गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ गंडक नदी के बसहिया घाट पहुंचे, जहां आचार्य पंडित सत्यानंद पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत जलभरी की। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जलभरी के बाद श्रद्धालु पुनः पूजा स्थल पहुंचे, जहां वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का शुभारंभ किया गया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.