बसहा में अत्याधुनिक ईको हाईटेक नर्सरी के साथ तालाब भी संवारा जाएगा
लखनऊ, मई 16 -- शहर में हरियाली बढ़ाकर पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में नगर निगम लखनऊ कुर्सी रोड स्थित बसहा में अत्याधुनिक इको हाईटेक नर्सरी विकसित कर रहा है। शनिवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने निर्माणाधीन परियोजना का स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने उद्यान अधीक्षक शशिकांत शशि को निर्देश दिए कि नर्सरी परिसर में 95 प्रतिशत हरित क्षेत्र सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने परिसर में स्थित तालाब के पुनरुद्धार, भव्य एंट्री गेट निर्माण तथा एक विशेष बिक्री काउंटर विकसित करने के भी निर्देश दिए। इस काउंटर के माध्यम से नगर निगम के सीएनडी वेस्ट प्लांट से तैयार गमले एवं अन्य उत्पादों की बिक्री की जाएगी.
वैज्ञानिक तकनीक से होगा पौधों का उत्पादन करीब 1.2 हेक्टेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.