रुडकी, मार्च 10 -- मुख्यमंत्री के अतिक्रमण मुक्त उत्तराखंड विजन को धरातल पर उतारते हुए रुड़की तहसील प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। ग्राम बसवाखेड़ी में राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी चकमार्ग पर किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर करीब 0.1740 हेक्टेयर भूमि को सुरक्षित कर लिया है। राजस्व निरीक्षक सुभाष जेमिनी और राजस्व उप निरीक्षक प्रवीण आर्या के नेतृत्व में गठित टीम ने सुबह ग्राम बसवाखेड़ी में अभियान चलाया। टीम ने चकमार्ग (चक रोड) के रूप में दर्ज सरकारी भूमि से अवैध निर्माण और कब्जे हटाए। सरकारी भूमि को मुक्त कराकर पुनः सार्वजनिक उपयोग के लिए सौंप दिया गया है। तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि को भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारकों से मुक्त कराने का अभियान रुकने वाला नहीं है। सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध अब...