मधुबनी, मार्च 15 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के साहरघाट थाना क्षेत्र स्थित बसवरिया गांव में अपराधियों ने दो लोगों के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस वारदात में मुख्य रूप से सोने चांदी के गहने व नगद राशि की चोरी होने की जानकारी पीड़ित गृहस्वामियों ने दी। घटना की जानकारी लोगों को रविवार की सुबह जगने के बाद मिली। जिस कमरे में चोरी हुई वह खाली था। बगल के जिन कमरों में लोग सोये हुए थे उसे चोरों ने बाहर से बंद कर दिया था। अपराधी छत के रास्ते से आंगन में प्रवेश किया। मामला शनिवार की आधी रात के बाद का है। पहली घटना वार्ड नंबर-11 के अशोक पाण्डे के घर में हुई। उनकी पत्नी ने बताया कि पति परदेश रहते हैं। चोरों ने गेट का ताला तोड़कर घर में रखे पेटी व ट्रंक में रखे जेवरात व चांदी के बर्तन गायब कर दिये। करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.