कटिहार, जून 27 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड स्थित पंचायत भवन बसलगांव में एसडीएम राजू कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को एक अहम बैठक आयोजित की गयीं। यह बैठक आगामी सात जुलाई को होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थीं। बैठक में बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ श्याम सुन्दर, बीईओ मुमताज अहमद सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सहयोग शिविर के सफल आयोजन एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उन्हें सहयोग शिविर पोर्टल पर अपलोड करें।मौके पर एसडीएम ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सहय...