बसरेहर में मिट्टी खनन से फसलें हुई चौपट, किसानों ने डंपर रोके
इटावा औरैया, अप्रैल 29 -- इटावा। बसरेहर क्षेत्र के अकबरपुर गांव में मिट्टी खनन को लेकर बुधवार दोपहर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। फसलों को हो रहे नुकसान से नाराज ग्रामीणों ने चकरोड से गुजर रहे डंपरों को रोककर जोरदार हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए खनन कार्य को अस्थायी रूप से बंद करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मिट्टी खनन की अनुमति तो ली गई है, लेकिन कार्य नियमों की अनदेखी कर किया जा रहा है। ओवरलोड डंपरों की लगातार आवाजाही से चकरोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे किसानों का खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। साथ ही खेतों तक पानी पहुंचाने नाली भी टूट गई है, जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि चकरोड के किनारे लगभग 50 बीघा में लगी हरी सब्जियों की फसल बर्बाद ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.