लखीसराय, अप्रैल 5 -- चानन। निज संवाददाता महेषलेटा पंचायत के बसमतिया गांव में पानी निकासी की व्यवस्था दुरूस्त नहीं रहने से जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। जल निकासी के लिए नाली निर्माण नहीं होने से इस तरह की नारकीय स्थिति बनी है। वार्ड नं.11 की हालत सबसे खराब है। मुहल्लेवासियों को गलियों में चलना दूरभ हो गया है। छात्र-छात्राओं को भी स्कूल व कोचिंग जाने में काफी परेषानी होती है। जल निकासी की मुक्कमल व्यवस्था नहीं होने से हर साल बरसात में दिक्कत होती है। करीब डेढ़ हजार की आबादी वाला यह गांव जल निकासी की समुचित व्यवस्था के बिना बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। गांव के उत्तर दिषा में बसे यादव टोला में घरों के सामने पानी का भराव इतना है कि ग्रामीणों को बिजली पोल पर चढ़कर आर-पार जाना पड़ता है। लगातार जल जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। दुर्गध...