दुमका, मार्च 2 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के बसमता गम्हरिया गांव में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का समापन रविवार को विधि-विधानपूर्वक हवन-यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। सात दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में वृंदावन निवासी कथावाचक दुर्गेश नंदन महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया। कथावाचक ने अपने प्रवचनों में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। कथा श्रवण से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु कथा पंडाल में उपस्थित होकर भक्ति भाव से कथा का श्रवण करते रहे। रविवार को समापन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ किय...