बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके श्रीपाल राणा सपा में शामिल
सहारनपुर, अगस्त 28 -- नानौता। कैराना लोकसभा क्षेत्र की सियासत में गुरुवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। वर्ष 2024 में बसपा के टिकट पर कैराना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके श्रीपाल राणा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। श्रीपाल राणा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी में शामिल होने की जानकारी फोन पर दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही प्रदेश तरक्की के नए आयाम हासिल करेगा। उनके समर्थकों ने भी फैसले पर खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.