कौशाम्बी, मार्च 18 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी थाना क्षेत्र के एक होटल में बसपा के निष्कासित नेता ने जमकर दबंगई की। होटल पहुंचे मां-बेटे को जमीन बैनामा न करने पर मारपीटा गया। इसका वीडियो भी वायरल है। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है।बसपा के पूर्व जोन कोआर्डिनेटर रहे राजू गौतम महीनों पहले निष्कासित किए जा चुके हैं। राजू गौतम की मारपीट का एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। वीडियो में राजू गौतम महिला से बदसलूकी करते हुए उसके बेटे से मारपीट कर रहे हैं। कई थप्पड़ युवक को मारा गया। किसी तरह होटल के कर्मचारियों ने मामला शांत कराया। महिला का आरोप है कि उसके साथ बदसूलकी की गई है। महिला का आरोप है कि जमीन बैनामा न करने पर मारपीट की गई है। वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.