बसपा सुप्रीमो ही करेंगी उम्मीदवारों का चयन
अलीगढ़, अगस्त 1 -- अलीगढ़। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के संबंध में स्पष्ट किया है कि पार्टी के सभी विधानसभा प्रत्याशियों का अंतिम चयन उनके द्वारा ही किया जाएगा। कहा कि लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। अब तक लगभग दो दर्जन से अधिक विधानसभा क्षेत्रों के संभावित उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेकर उन्हें अंतिम रूप दिया जा चुका है तथा शेष सीटों पर भी प्रक्रिया जारी है। जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को लेकर सोशल मीडिया पर जो भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, उसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। यह भी पढ़ें- बसपा सुप्रीमों ने भतीजे आकाश की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.