अयोध्या, जनवरी 14 -- अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 70वां जन्मदिन गुरुवार को मनाया जाएगा। बसपा की ओर से जनपद में पार्टी प्रमुख का जन्मदिन मनाने की तैयारी की गई है। 15 जनवरी को जनौरा स्थित साईं दाता की कुटिया के एक लॉन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। बसपा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी ने बताया कि बसपा के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में ही केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाएंगे। उन्होंने बताया सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति मूवमेंट की महानायिका बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिवस जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अयोध्या मंडल का बसपा की ओरसे आयोजित जन्मदिवस समारोह गुरुवार को पूर्वाह्न 11 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.