हमीरपुर, अगस्त 10 -- मौदहा, संवाददाता। ग्राम रीवन में बसपा की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने एक स्वर में बसपा सुप्रीमों को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। सभा को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद उर्फ श्रीनाथ ने कहा कि इस बार बहन सुश्री मायावती को 5वीं बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया और इसे मजबूत करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर ने शिक्षा को समाज की मुक्ति और तरक्की का सबसे बड़ा हथियार बताया है। इसलिए समाज की नई पीढ़ी को शिक्षित, जागरूक और संगठित बनाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में 'शिक्षित बनों संगठित रहें और संघर्ष करें' के नारे के साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और संगठन के माध्यम से ही बहु...