रामपुर, मार्च 2 -- बसपा सरकार में दर्जा राज्यमंत्री रहे सुरेंद्र सिंह सागर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी में प्रदेश सचिव बनाया गया है। मालूम हो कि अपने बेटे की शादी सपा विधायक की बेटी से करने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सुरेंद्र सिंह सागर को पार्टी से बेदखल कर दिया था। जिसके बाद वह साइकिल पर सवार हो गए थे। तीन दिन पहले ही उनकी लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी। जिस पर सुरेंद्र सागर को सपा का प्रदेश सचिव बनाया गया है। प्रदेश स्तरीय ओहदा मिलने पर सुरेंद्र सागर के समर्थकों में खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...