हमीरपुर, अप्रैल 11 -- Hamirpur News: पिछले चार दशक से हमीरपुर जिले की राजनीति में सक्रिय पूर्व कैबिनेट मंत्री और मौदहा विधानसभा सीट से चार बार के विधायक रहे कुंवर बादशाह सिंह ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में बादशाह सिंह हमीरपुर सीट जिताने में अखिलेश की मदद भी की थी। शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उन्होंने इसकी जानकारी सार्वजनिक की। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बादशाह सिंह के राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस के यूथ अध्यक्ष से हुई थी। एक बार वह खरेला नगर पंचायत (महोबा) के चेयरमैन भी बने। उन्होंने हमीरपुर जिले की मौदहा विधानसभा सीट से पहली बार 1991 में विधानसभा का चुनाव लड़कर जीता। इस सीट से वह 2007 में चौथी बार आखिरी विधायक बने। बसपा सरकार में उन्...