मिर्जापुर, फरवरी 28 -- मिर्जापुर। आईटी की छापेमारी के बाद अब रसड़ा (बलिया) से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के खनन पट्टे से हुई आय की जांच तेज हो गई है। विभाग ने रॉयल्टी भुगतान, कर जमा और पट्टे के क्षेत्रफल से जुड़े अभिलेख तलब किए हैं। बताया गया कि कुछ दस्तावेज राबर्ट्सगंज के इमरती कॉलोनी स्थित उनके कार्यालय से बरामद हुए हैं, जबकि शेष रिकॉर्ड खनन विभाग से मांगे गए हैं। करीब डेढ़ दशक पूर्व डगमगपुर में दस एकड़ क्षेत्रफल में खनन पट्टा लेकर 'छात्र शक्ति' नाम से क्रशर प्लांट स्थापित किया गया था। यहां निकाली गई गिट्टी की आपूर्ति सोनभद्र, बलिया, वाराणसी समेत अन्य जिलों में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों के लिए की जाती रही है। आईटी टीम यह भी जांच रही है कि पट्टे का क्षेत्रफल निर्धारित सीमा से अधिक तो नहीं और अब तक जमा रॉयल्टी और टैक्स का ब्योरा सही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.