नई दिल्ली, फरवरी 28 -- वाराणसी/बलिया। पूर्वांचल के दिग्गज बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग (Income Tax) की अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी शनिवार सुबह समाप्त हो गई। वाराणसी, बलिया और सोनभद्र समेत आठ ठिकानों पर करीब 60 घंटे तक चली इस मैराथन कार्रवाई में विभाग को 100 करोड़ रुपये से अधिक की आयकर चोरी के प्रारंभिक साक्ष्य मिले हैं। जांच पूरी कर टीमें लौट चुकी हैं, लेकिन जब्त किए गए दस्तावेजों ने विधायक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।तीन दिनों तक चली जांच आयकर विभाग की टीमें बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे विधायक के पैतृक गांव खनवर (बलिया) पहुंची थीं, जो शुक्रवार रात 10:30 बजे वहां से निकलीं। बलिया में 60 घंटे, सोनभद्र में 55 घंटे और वाराणसी में शुक्रवार देर रात ढाई बजे तक अधिकारी जांच में जुटे रहे। इस दौरान विधायक के आवास, कार्यालय, रसड़ा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.