लखनऊ, फरवरी 27 -- bsp mla umashankar news: बलिया की रसड़ा सीट से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ आयकर विभाग (Income Tax) की छापेमारी शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। विभाग ने अब इस जांच का दायरा केवल वित्तीय लेनदेन तक सीमित न रखकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर तक फैला दिया है। जब्त किए गए दस्तावेजों के आधार पर विभाग अब विधायक की कंपनी 'छात्र शक्ति इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन' और 'ओम साईंराम' के पिछले सात वर्षों के कच्चे-चिट्ठे खंगाल रहा है।अवैध खनन और टेंडर सिंडिकेट की जांच आयकर विभाग की मुख्य जांच अब इस बिंदु पर टिकी है कि विधायक की कंपनियों को पिछले पांच से सात वर्षों में कितने करोड़ के सरकारी टेंडर मिले। विशेष रूप से खनन क्षेत्र में कंपनी द्वारा की गई खुदाई की गहन पैमाइश कराई जा रही है। अधिकारियों को संदेह है कि कंपनी ने आवंटित लीज...