बसपा में वापसी पर राजू गौतम का जगह-जगह स्वागत
कौशाम्बी, जुलाई 4 -- लोकसभा चुनाव 2024 के बाद नेतृत्व द्वारा निष्कासित किए गए बसपा नेता राजू गौतम की शनिवार को फिर वापसी हो गई। पुनः वापसी के बाद कौशाम्बी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया। जिले की सीमा से लेकर उनके अटसराय स्थित आवास तक समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कई स्थानों पर मिठाइयां बांटी गईं और नारेबाजी भी हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। शनिवार शाम अटसराय स्थित संविधान रचयिता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास राजू गौतम समेत सभी बसपाइयों ने उनको नमन कर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.