बसपा में बार-बार बेताज होने से बिगड़ रही आकाश आनंद की राजनीति! सवा दो साल में मायावती के 6 यू-टर्न
लखनऊ, सितम्बर 3 -- बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में मायावती ने कहा कि आकाश आनंद अभी राजनीतिक रूप से पूरी तरह परिपक्व नहीं हुए हैं। उन्हें आगे और मैच्योर होने की जरूरत है। जब तक वो पूरी तरह परिपक्व नहीं हो जाते, उन्हें पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। मायावती ने आकाश आनंद से बसपा के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर का पद भी वापस ले लिया है। हालांकि उन्हें पार्टी से निष्कासित नहीं किया गया है। इससे पहले आकाश आनंद को दो बार पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है।सवा दो साल में आकाश आनंद पर मायावती का 6 बार यू-टर्न मायावती के फैसले के बाद आकाश आनंद ने अपने एक्स अकाउंट से राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर का पद हटा लिया है। अब उनके प्रोफाइल पर खुद को केवल 'बसपा कार्यकर्ता'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.