बसपा में पूर्व एमएलसी मेघराज सिंह बने मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर
सहारनपुर, अगस्त 19 -- सरसावा। बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक बार फिर पूर्व एमएलसी डॉ. मेघराज सिंह पर विश्वास जताते हुए उन्हें सहारनपुर मंडल का मुख्य कोआर्डिनेटर नियुक्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने की खबर लगते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सरसावा क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी पूर्व एमएलसी डॉ. मेघराज सिंह ने कहा कि वह जन्म से ही बहुजन समाज पार्टी के अनुशासित सिपाही रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि बसपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भी पूरा सम्मान है, जिसका उदाहरण वह स्वयं हैं। बसपा सुप्रीमो ने उन्हें एमएलसी बनाया और अब सहारनपुर मंडल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.