बसपा मूवमेंट को आगे बढ़ाने को लगे कार्यकर्ता
देवरिया, अगस्त 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी के बरहज विधान सभा क्षेत्र के सोनूघाट सेक्टर नंबर दो में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी घनश्याम चंद खरवार ने कहा कि बसपा एक पार्टी के साथ-साथ बहुजन महापुरूषों द्वारा चलाया जाने वाला एक मूवमेंट है। यह फुले, शाहू, अंबेडकर के विचारधारा पर आधारित पार्टी है।इस मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए बसपा के सभी कार्यकर्ताओं को मन से लगना होगा। कठिन परिश्रम से ही बाबा साहब के सोच के अनुसार राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। बैठक को मंडल प्रभारी सुधीर मास्टर, हरेन्द्र गौतम, ओम प्रकाश गौतम, नथुनी प्रसाद, गोविंद भारती, छेदी मास्टर अकेला, प्रमोद आजाद ने संबोधित किया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें: विश्वनाथ पाल अध्यक्षता जिलाध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.