मुरादाबाद, जनवरी 4 -- मुरादाबाद। बसपा अपनी पार्टी की मुखिया का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएगी। आगामी 15 जनवरी को बसपा अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया जाएगा। डॉ.भीमराव अंबेडकर पार्क सिविल लाइंस मुरादाबाद में मंडल स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इसमें बहुजन समाज पार्टी की चार-बार की सरकार की नीतियों उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचने का संकल्प लिया जाएगा। इसके साथ ही आगामी जिला पंचायत के चुनाव में पूरी ताकत के साथ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को लगना है। बसपा के जिलाध्यक्ष निर्मल सागर ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के लिहाज से हम लोग तैयारियों में जुट गए हैं। बसपा के कार्यकर्ता एक बार फिर 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.