देवरिया, जुलाई 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी की बैठक जिला पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी गोरखपुर मंडल सुधीर कुमार और कमलेश गौतम ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रत्येक विधान सभा में जिन सेक्टर व बूथों के गठन का कार्य शेष है उसके बैठक की तिथि लगाकर सभी विधान सभा कमेटी के साथी सूची उपलब्ध करा दें।ताकि आगामी विधान सभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत किया जा सके। ऐसा करने से ही बहन मायवती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद आजाद ने किया। इसमें ओम प्रकाश गौतम, नथुनी प्रसाद, नीतीश कुमार, छेदी मास्टर अकेला, रामशरण सिंह सैथवार, संतोष कुमार, रोहित कुमार, गोविंद कुमार, नंदू कुमार, बालचंद राही, कृष्णा भारती, राम अशीष, शिवानंद, राजेन्द्र प्रसाद, उदयभान, चन्द्...