मेरठ, मार्च 2 -- किठौर। किठौर स्थित आरके रिसोर्ट में रविवार को आयोजित समीक्षा बैठक में बसपा कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार नजर आए। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो मायावती को न सिर्फ पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का प्रण लिया, बल्कि 2029 में उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का भी आह्वान किया। मेरठ, मुरादाबाद और बरेली मंडलों की जिम्मेदारी मिलने के बाद बसपा महासचिव व पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सिर्फ बसपा ही सक्षम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बसपा प्रत्येक जाति-वर्ग की पार्टी है और सर्वसमाज के विकास में विश्वास रखती है। बसपा सुप्रीमो मायावती कानून के राज की पक्षधर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि संगठन को मजबूत बनाएं, नीतियां जन-जन तक पहुंचाएं, जनाधार बढ़ाएं और 2027 के विधानसभा चुनाव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.