बसपा पूंजीपतियों और रिश्तेदारों को टिकट नहीं देते, राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर मायावती का सपा पर तंज
लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Mayawati News: बसपा की अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित किए गए दो राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर तंज कसा। मायावती ने कहा कि बसपा कभी भी अपने परिवार के सगे-संबंधियों और बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों को टिकट नहीं देती है। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को वरिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राम गोपाल यादव को उच्च सदन में एक और कार्यकाल के लिए उम्मीदवार बनाया है, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप के अध्यक्ष धनराज परिमल नाथवानी को दूसरे उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। मायावती ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'बसपा किसी भी छोटे-बड़े चुनाव में विरोधी पार्टियों, खासतौर पर समाजवादी पार्टी की तरह अपने परिवार, सगे-सबंधी, भाई-भतीजों, क़रीबी रिश्ते-नातेदारों के साथ ही विशेषकर बड़े-बड़े पूंजीपतियों व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.