मऊ, अप्रैल 8 -- मुहम्मदाबाद गोहना। बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर बहुजन समाज पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में मड़हापट्टी के महाप्रधान जयभीम कुमार को आजमगढ़ मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी तथा सुल्तानीपुर के बसपा कार्यकर्ता चंदन कुमार राना को मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बुधवार को रोडवेज स्थित बसपा कैंप कार्यालय में आयोजित उत्साहपूर्ण समारोह में दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर पार्टी नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व बसपा प्रत्याशी डॉ.धर्म सिंह गौतम, भुजही ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, राजेंद्र यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.