विकासनगर, मई 24 -- ब्लॉक सभागार में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठन विस्तार और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। प्रदेश प्रभारी आदेश कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय समस्याओं को जनता के बीच प्रमुखता से उठाना चाहिए और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहकर पार्टी की उपस्थिति मजबूत करनी चाहिए। उन्होंने सदस्यता अभियान, जनसंवाद और संगठनात्मक बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने पर भी जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- हाथी पर बटन दबाना है, सत्ता में वापस आना है; 2027 के लिए मायावती ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया यह भी पढ़ें- विधानसभा चुन...