हापुड़, जून 27 -- बसपा के हापुड़ विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी विपिन दीवान के गढ़ रोड स्थित कार्यालय पर शनिवार को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अब्दुल्ला प्रभारी संयोजन मेरठ मंडल तथा देवानंद गौतम प्रभारी संयोजक मेरठ मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें मुस्लिम समाज भाईचारा की जिला कमेटी नियुक्त की गई। जिले की तीनों विधानसभाओं हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर में विधानसभा प्रभारी बनाए गए। इसमें हापुड़ विधानसभा संयोजक नईम सिद्दीकी, मोहन कुमार और सह संयोजक रिशीपाल सिंह को बनाया गया। वहीं, धौलाना विधानसभा का संयोजक शहुल सैफी व सोहनवीर जाटव को बनाया गया। यह भी पढ़ें- बसपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई मुस्लिम समाज भाईचारा कमेटी जबकि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा का संयोजक दिलशाद प्रधान और दीप...