लखनऊ, सितम्बर 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य राजाराम को नौ राज्यों का प्रभार सौंपा है। वह पहले भी पार्टी में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बीते दिनों राजाराम को मध्य प्रदेश के साथ केरल, गुजरात और कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। बसपा विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी व सक्रियता बढ़ा रही है। यह भी पढ़ें- Ara News: पार्टी की जिम्मेदारी समर्पित कार्यकर्ता के रूप में निभाएंगे : यामिनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...