लखनऊ, दिसम्बर 22 -- बसपा ने मोहित आनंद को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं अभी तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे अमरजीत सिंह को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बना दिया गया है। मोहित आनंद के कद को बढ़ाकर पार्टी उत्तारखंड में अपना जनाधार बढ़ाने की जुगत में है। मोहित आनंद मेरठ, सहारनपुर व मुरादाबाद मंडल के कोआर्डिटनेटर रहने के साथ ही चार राज्यों जिसमें केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र व तमिलनाडु के राज्य प्रभारी भी रह चुके हैं। युवा चेहरे पर दांव लगाकर बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तराखंड में पार्टी के काडर को मजबूत करना चाहती हैं। अभी तक अमरजीत सिंह प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभाल रहे थे। वह बीएचईएल में नौकरी भी करते हैं। ऐसे में वह पार्टी को पूरा समय नहीं दे पा रहे थे। जिससे पार्टी का जनाधार बढ़ाने और बूथ लेवल तक कार्यकर्ताओं की टीम तैया...