इटावा औरैया, मई 31 -- इटावा। बहुजन समाज पार्टी ने अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बसपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र जाटव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय इतिहास की महान शासक अहिल्याबाई होल्कर ने अपने आदर्श सेवा भाव और जनहितकारी कार्यों से समाज को नई दिशा प्रदान की। उनका जीवन नारी शक्ति, सुशासन, सामाजिक समरसता एवं जन सेवा का प्रेरणा स्रोत है। उनकी जयंती के पावन मौके पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनके अनुयायियों को शुभकामनाएं दी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इमरान अहमद एडवोकेट जिला कोषाध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि डॉ. सुर्जन सिंह जाटव विधानसभा प्रभारी सदर इटावा ने भी विचार व्यक्त किये। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई का कार्यकाल सुशासन के लिए जाना जाता है कार्यक्रम में डॉ रणजीत सिंह, मनोज जाटव, रियाज ...