फतेहपुर, मई 21 -- फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी की ओर से गुरुवार को विधानसभा हुसैनगंज के पलिया में छिवलहा सेक्टर के तहत बूथ स्तर की संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं से बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर पूरी निष्ठा के साथ काम करें और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना ही पार्टी कार्यकर्ताओं का मुख्य लक्ष्य है। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और जंगलराज कायम ह...