प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दो पदाधिाकरयों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन दोनों पदाधिकारियों को अनुशासनहीनता करने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रयागराज के मंडल प्रभारी राजू गौतम और मिर्जापुर मंडल के मुख्य प्रभारी अमरेंद्र पासी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। यह जानकारी प्रयागराज के जिलाध्यक्ष पंकज गौतम और कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम ने दी है। राजू गौतम तथा अमरेन्द्र पासी को शुक्रवार को पहले पदमुक्त किया गया और शनिवार की सुबह पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। दोनों ज़िलों के जिलाध्यक्षों का कहना है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने व पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के कारण दोनों मुख्य मंडल प्रभारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जबकि उक्त दोनों की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.