बसपा ने जुल्फेकार अहमद को बनाया प्रत्याशी
जौनपुर, अप्रैल 25 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बहुजन समाज पार्टी ने शाहगंज विधानसभा क्षेत्र से जुल्फेकार अहमद गामा को प्रत्याशी घोषित किया है। यह घोषणा शुक्रवार की देर शाम शाहगंज के एक मैरेज लॉन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या मंडल के जोन इंचार्ज दिनेश चंद्रा ने की। कहा कि जुल्फेकार अहमद गामा को प्रभारी और प्रत्याशी घोषित किया गया है। गामा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे। जुल्फेकार अहमद गामा ने कहा कि जिस भरोंसे और विश्वास के साथ पार्टी ने टिकट दिया है उसको प्राणप्रण से निभाया जाएगा। गामा आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के गोधना गांव के निवासी हैं। इस दौरान बसपा नेता अनिल गौतम, गुड्डू खान, मोहम्मद अरफी, शहनवाज खान, मोहम्मद सलमान सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.