बोकारो, मई 4 -- चास। बोकारो जिला कमेटी बीएसपी पार्टी जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष मो. सुलतान की अध्यक्षता में हुई। संगठन मजबूती पर चर्चा करते हुए कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें जितेन्द्र कुमार को जिला महासचिव, समीर कुमार को जिला उपाध्यक्ष, शमशेर अंसारी को जिला कोषाध्यक्ष, उदय शंकर को बोकारो विधानसभा महासचिव बनाया गया। जिलाध्यक्ष ने बोकारो हवाई अड्डा को जल्द से जल्द चालू करने, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बोकारो में बनने सहित दुदीबाग बाजार को उचित स्थान पर व्यवस्थित की मांग की। उन्होंने कहा कि बोकारो में हवाई अड्डा को लेकर अब राजनीति किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर जोन प्रभारी देवानंद राम, जमील अहमद, रागिब शेख सहित अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.