फतेहपुर, अप्रैल 3 -- चौडगरा। बिंदकी रोड प्रथम उपकेंद्र के तहत अलीपुर में पोल पर चढ़कर एचटी लाइन दुरुस्त करते समय संविदा कर्मी नोखेलाल की मौत के बाद शुक्रवार को बसपा के प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों से मुलाकात की। साथ ही परिवार के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल कल्यानपुर थाने के मौहार मृतक के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे। जहां मृतक के पिता नेपाली लोधी सहित पत्नी संगीता देवी व पुत्र रोहित, महंगू से मुलाकात की। बसपाईयों ने डीएम से मांग करते हुए कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों का एक दिन का वेतन एकत्र कर मिलने वाली राशि को भरण पोषण के लिए प्रदान की जाए, जिससे बच्चों की शिक्षा भी दिलाई जा सके। वहीं शासन से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व पत्न...