बसपा ने कसी कमर, बूथ कमेटियों के साथ कैडर कैंप पर जोर
मेरठ, मई 12 -- बसपा ने आगामी चुनावों के मद्देनजर सांगठनिक मजबूती के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार को मेरठ मंडल के जिलों में बूथ कमेटियों के गठन की प्रगति को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद और पश्चिम क्षेत्र प्रभारी मुनकाद अली ने समीक्षा की। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में जाकर कैडर कैंपों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दें। फूलबाग स्थित बसपा कार्यालय में आयोजित बैठक को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी मुनकाद अली और पूर्व एमएलसी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी भीमराव अंबेडकर ने संबोधित किया। मंडल को-ऑर्डिनेटर सतपाल पिपला और मेघानंद की उपस्थिति में हुई बैठक में विधानसभा अध्यक्षों और प्रभारियों से उनके क्षेत्रों में तैयार हुई बूथ कमेटियों की संख्या का ब्योरा लिया गया। यह भी पढ़ें- सीवान जिले के भाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.