बसपा ने कई पदों पर घोषित किए पदाधिकारी
कौशाम्बी, मई 14 -- बहुजन समाज पार्टी की प्रयागराज मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक गुरुवार को हुई। इस दौरान कौशाम्बी में कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अजय मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष, गिरीश पासी को जिला महासचिव, सुकुरु लाल निर्मल एवं सावन कुमार गौतम को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा गंगावी देवी को जिला वामसेफ सपोर्टर, सुभाष रमन को जिला संयोजक वीवीए, ओवैद अख्तर को विधानसभा मंझनपुर का कोषाध्यक्ष तथा अभिनव कुमार को मंझनपुर का विधानसभा संयोजक नियुक्त किया गया। इसी क्रम में रामचंद्र सरोज को सिराथू विधानसभा महासचिव, मो. विटेव को सिराथू विधानसभा कोषाध्यक्ष, आरती सिंह को समाजक संयोजक तथा हर्षित वर्मा को वामसेफ चायल का संयोजक बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.