नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- बिजनौर, वरिष्ठ संवाददाता। अफजलगढ़ में बहुजन समाज पार्टी की ओर से शनिवार को आयोजित जनसभा को पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने संबोधित करते हुए भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। साथ ही बढ़ापुर विधानसभा सीट से तान्या नागपाल को बसपा प्रत्याशी घोषित किया। अफजलगढ़ में धामपुर रोड स्थित अब्दुल रज्जाक के बाग में शनिवार को आयोजित जनसभा में बसपा राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कांशीराम तथा समाज के अन्य महापुरुषों को नमन करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि चार बार मुख्यमंत्री बनकर बहन मायावती बहुजन समाज की प्रेरणा स्रोत बनीं। कहा कि प्रदेश में 25 हजार सरकारी स्कूल बंद हो गए और डेढ़ लाख शि...