प्रयागराज, अप्रैल 23 -- चायल के सरैया मनौरी वार्ड पांच की रहने वाली विधवा गुड्डी देवी ने बसपा नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरामुफ्ती थाने में उसके खिलाफ शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि बसपा नेता ने उससे करीब दो लाख रुपये उधार लिए थे और 15 दिन में वापस करने का वादा किया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी पैसा नहीं लौटाया। अब तकादा करने पर गालीगलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसकी जमीन के कागजात भी अपने पास रख लिए हैं और 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता ने लगाई सुरक्षा की गुहार विरोध करने पर पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में फायरिंग और मारपीट यह भी पढ़ें- भाजपा नेता ने लगाई सुरक्षा की गुहार

हिंदी हिन्दुस...