पलामू, मई 8 -- मेदिनीनगर। पूर्व भाजपा नेता गुप्तेश्वर सिंह की धर्मपत्नी सह बसपा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यू सिंह की मां का 75 वर्ष की आयु में बुधवार की रात में निधन हो गया। मूलत: गढ़वा जिले के मोरबे निवासी गुप्तेश्वर सिंह का परिवार लंबे समय से मेदिनीनगर के हमीदगंज मोहल्ले में निवास करता आ रहा है। कई सालों से गहन चिकित्सा में चल रही उनकी पत्नी ने मेदिनीनगर आवास पर अंतिम सांस ली। गुरुवार को शहर के राजा हरिश्चंद घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। काफी संख्या में लोग घर पर व श्मशान घाट पहुंचकर श्रद्धांजिल अर्पित किया और शोकाकुल परिवार का ढाढस बंधाया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, वरीय अधिवक्ता विजय तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सिंह नामधारी, केशरी सिंह, किशोर पांडेय, शिवकुमार मिश्र, अभिमन्यू सिंह, रूद्र शुक्ला, शैलेश तिवारी आदि ने घाट पर ...