मुरादाबाद, दिसम्बर 3 -- मुरादाबाद। बसपा के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को कुंदरकी हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की। बसपा जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह सागर ने बताया कि कुंदरकी के अब्दुल्ला पुर फरेदी गांव पहुंचे। जिसमें पीड़ित के परिजनों को ढाढस बंधाया। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष के साथ जिला महासचिव राधेश्याम पाल, सतीश कुमार, राकेश सिंह, संजय सिंह, सुखवीर सिंह सागर ने मुलाकात की। उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि मृतक परिवार को 10-10 लाख तथा घायलों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...