देवरिया, जनवरी 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार आजाद व मंडल प्रभारी रामशरण सिंह के प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ता अमित रंजन श्रीवास्तव व चंदेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में सुभाष चौक पर स्वागत किया। इस दौरान दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत करने की होड़ रही। दोपहर बाद लगभग 3 बजे दोनों नव नियुक्त पदाधिकारी सुभाष चौक पर पहुंचे। जहां पहले से ही मौजूद कार्यकर्ताओं में स्वागत करने की होड़ रही। कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष आजाद व मंडल प्रभारी सिंह ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कार्यकर्ता 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी को विजय दिलाने के लिए मजबूती एकजुट हों। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.