लखनऊ, जुलाई 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने अयोध्या के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी के भतीजे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि कृष्ण कुमार पासी के भतीजे के असामसिक निधन का समाचार सुनकर ह्दय को गहरी पीड़ा पहुंची है। इतनी छोटी उम्र में यूं अचानक साथ छूट जाना, यह वह दुख है जिसके लिए कोई शब्द पूरा नहीं पड़ता। दुख की इस घड़ी में हम सब कृष्ण कुमार पासी के परिवार के साथ खड़े हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...