नई दिल्ली, मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी धारदार बयानबाजी और टीवी बहसों के लिए पहचाने जाने वाले बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. एमएच खान ने पाला बदल लिया है। रविवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की और आधिकारिक रूप से सपा की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. एमएच खान का सपा में जाना बसपा के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है, विशेष रूप से मुस्लिम मतदाताओं के बीच पैठ बनाने की कोशिशों के जुटी बसपा के लिए यह झटका कहा जा रहा है।बसपा का प्रमुख चेहरा रहे हैं डॉ. एमएच खान डॉ. एमएच खान लंबे समय से बहुजन समाज पार्टी के साथ जुड़े हुए थे। मायावती के भरोसेमंद सिपहसालारों में गिने जाने वाले खान टीवी चैनलों पर होने वाली डिबेट्स में बसपा का पक्ष पूरी मजबूती और तार्किकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.