बसपा को बड़ा झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी छोड़ी
रुडकी, सितम्बर 22 -- बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नाथीराम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र बसपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. नाथीराम ने बताया कि वह वर्ष 1985 से बसपा से जुड़े हुए थे। अपने राजनीतिक सफर के दौरान वह हरिद्वार के जिला अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी सहित संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्तमान में वह पौड़ी गढ़वाल जोन कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थे। त्यागपत्र में डॉ. नाथीराम ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक पार्टी के सिद्धांतों, सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। हालांकि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, पार्टी की दिशा, संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.