मऊ, जनवरी 4 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। देश की प्रथम शिक्षिका एवं समाज सुधारिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती शनिवार को बसपा कैंप कार्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बसपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने माता सावित्रीबाई फुले के बताए मार्ग पर चलने और समाज में शिक्षा का प्रसार करने का संकल्प लिया। पूर्व बसपा प्रत्याशी डा.धर्म सिंह गौतम ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले शिक्षा की देवी थीं। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी समाज को शिक्षा की राह दिखाई और विशेष रूप से महिलाओं एवं दलित-वंचित वर्ग को शिक्षित करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले के संघर्ष और त्याग का ही परिणाम है कि आज महिलाएं शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनी हैं और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.