गाजीपुर, जून 15 -- गाजीपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन एवं विकास कार्यों से प्रभावित होकर बहुजन समाज पार्टी के 22 कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा संयोजक मनोज भारती के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा सभाकक्ष में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने सभी नवागत कार्यकर्ताओं का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सेवा के मूल मंत्र पर कार्य करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भाजपा नेता संकठा प्रसाद मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐस...