गोंडा, जून 6 -- गोण्डा। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के परसपुर विकास खंड अंतर्गत खरथरी व डोमाकल्पी ग्रामसभा में बसपा की बैठक आयोजित कर बूथ गठन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष सूर्य कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सियाराम गौतम को सेक्टर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सूर्य कुमार ने पार्टी की नीतियों और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया। बैठक में मंडल प्रभारी जीवन लाल गौतम सहित कई पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बसपा की जिला समीक्षा बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...